UP: इस्तीफे के बाद घर लौटे अलंकार अग्निहोत्री, समर्थकों ने लगाए शेर आया के नारे, मां ने गले लगाकर किया स्वागत
अपने पद से इस्तीफा देने के बाद वरिष्ठ नेता अलंकार अग्निहोत्री जब अपने आवास पहुंचे, तो वहां का नजारा किसी चुनावी जीत जैसा था। इस्तीफे के बाद पहली बार घर पहुंचने पर समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया, वहीं परिवार के साथ मिलन के क्षण काफी भावुक रहे। जैसे ही अलंकार अग्निहोत्री की गाड़ी उनके घर के बाहर रुकी, वहां पहले से मौजूद क्षेत्रीय लोगों और समर्थकों की भारी भीड़ ने उन्हें घेर लिया। कार्यकर्ताओं ने फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और उन्हें मालाओं से लाद दिया। घर के बाहर समर्थकों का जोश चरम पर था और चारों ओर अलंकार अग्निहोत्री जिंदाबाद और देखो देखो कौन आया, शेर आया-शेर आया के नारे गूंजने लगे। भीड़ के बीच से मुस्कुराते हुए अलंकार अग्निहोत्री अपने घर के अंदर दाखिल हुए। प्रवेश द्वार पर ही उनकी मां खड़ी प्रतीक्षा कर रही थीं। अपने बेटे को देखते ही मां भावुक हो गईं और उन्हें गले लगा लिया।
#CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurPolice #AlankarAgnihotri #UgcNewGuidelines #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 31, 2026, 11:53 IST
UP: इस्तीफे के बाद घर लौटे अलंकार अग्निहोत्री, समर्थकों ने लगाए शेर आया के नारे, मां ने गले लगाकर किया स्वागत #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurNews #KanpurPolice #AlankarAgnihotri #UgcNewGuidelines #VaranasiLiveNews
