Kanpur: 24 हजार किसानों की पीएम सम्मान निधि पर संकट, एसडीएम की अपील- 10 दिन में कराएं फार्मर रजिस्ट्री
कानपुर के घाटमपुर तहसील क्षेत्र में अभी भी बड़ी संख्या में किसानों ने फॉर्मर रजिस्ट्री नहीं कराई है। समय रहते न कराने पर शासन से मिलने वाली पीएम सम्मान निधि व अन्य लाभों से वंचित हो सकते हैं। मंगलवार को एसडीएम अविचल प्रताप सिंह ने जहां बैठक कर अधिकारियों को तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।वहीं, किसानों से दस दिन के अंदर कराने की अपील की है। मालूम हो कि मौजूदा समय किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री हो रही है। तहसील क्षेत्र के कुल 64199 किसानों की रजिस्ट्री होनी है। जिसमें किसान को अपना आधार नंबर, उससे जुड़ा मोबाइल नंबर व खतौनी देना होता है। इसके बाद ऑनलाइन पंजीकरण हो जाता है। इसके लिए किसानों के सामने कराने के लिए तीन विकल्प हैं। पहला खुद करना, दूसरा जन सेवा केंद्र और तीसरा पंचायत सहायक या किसान सहायक हैं।
#CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurPolice #PmSammanNidhi #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 17, 2026, 15:19 IST
Kanpur: 24 हजार किसानों की पीएम सम्मान निधि पर संकट, एसडीएम की अपील- 10 दिन में कराएं फार्मर रजिस्ट्री #CityStates #Kanpur #KanpurNews #KanpurPolice #PmSammanNidhi #VaranasiLiveNews
