Kannauj: बाइक चोर गिरोह के शातिर से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल, चोरी की नौ बाइकें बरामद, अन्य की तलाश

कन्नौज जिले में सौरिख थाना क्षेत्र के हरभानपुर स्टेडियम के पास बाइक चोरी में शामिल बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली से बदमाश घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। यहां से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बदमाश की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की नौ बाइकें भी बरामद की हैं। औरैया के थाना ऐरवा कटरा के ग्राम उमरैन निवासी श्याम कश्यप (24) बाइक चोरी गिरोह का सदस्य है। पुलिस ने अनुसार गिरोह कई जनपदों में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बदमाश की घेराबंदी की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सकरावा और विशुनगढ़ पुलिस को भी मौके पर बुला लिया गया।

#CityStates #Kanpur #Kannauj #KannaujNews #KannaujCrimeNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 07, 2026, 08:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kannauj: बाइक चोर गिरोह के शातिर से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल, चोरी की नौ बाइकें बरामद, अन्य की तलाश #CityStates #Kanpur #Kannauj #KannaujNews #KannaujCrimeNews #VaranasiLiveNews