Jhajjar-Bahadurgarh News: कनिष्क ने नाबाद 22 रन बनाए व एक विकेट लिया
झज्जर। सिरसा और रोहतक की टीम के बीच खेले गए पटौदी ट्रॉफी के लीग क्रिकेट मैच में रोहतक की टीम ने 135 रनों से जीत दर्ज की। मैच में जिले के कुलाना निवासी सिरसा टीम के कप्तान कनिष्क चौहान ने नाबाद 22 रन बनाए और एक विकेट हासिल किया।रोहतक के लाहली स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम ग्राउंड-सी में सिरसा और रोहतक की टीम के बीच पटौदी ट्रॉफी का क्रिकेट मैच खेला गया। सिरसा की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहतक की टीम 49 ओवरों में 263 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान गेंदबाजी में कनिष्क चौहान ने 10 ओवरों में 54 रन देकर एक विकेट हासिल किया। इसके साथ ही एक कैच भी पकड़ा। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिरसा टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। बल्लेबाजी करते हुए सिरसा की टीम 34.5 ओवरों में 128 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान बल्लेबाजी में कनिष्क चौहान ने 32 गेंदों में दो छक्कों की मदद से 22 रन बनाए। इसके साथ ही सिरसा की टीम ने जोन-सी के ग्रुप में लीग मैचों के चार मैचों में जीत और एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है।
#KanishkScoredAnUnbeaten22RunsAndTookOneWicket. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 12, 2026, 18:59 IST
Jhajjar-Bahadurgarh News: कनिष्क ने नाबाद 22 रन बनाए व एक विकेट लिया #KanishkScoredAnUnbeaten22RunsAndTookOneWicket. #VaranasiLiveNews
