कंगना रनौत की क्वीन 2 पर लगा करोड़ों का हर्जाना, फैंटम स्टूडियोज और जियोस्टार के बीच बड़ा विवाद; जानें मामला

दरअसल, 2014 में आई सुपरहिट फिल्म क्वीन को बनाने वाली कंपनी फैंटम स्टूडियोज ने जियोस्टार के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में केस किया है। उनका कहना है कि क्वीन 2 बिना उनकी अनुमति के बनाई जा रही है। क्या है पूरा विवाद फैंटम स्टूडियोज का दावा है कि जब 2014 में क्वीन बनी थी, तब एक एग्रीमेंट हुआ था। इस एग्रीमेंट के अनुसार, अगर भविष्य में इस फिल्म का कोई सीक्वल या प्रीक्वल बनता है, तो दोनों पक्षों (फैंटम और जियोस्टार) का उस पर 50-50% हक होगा। लेकिन फैंटम का कहना है कि उन्हें क्वीन 2 बनाने के लिए कोई मंजूरी नहीं दी गई। इसलिए उन्होंने कोर्ट से फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने और 250 करोड़ का हर्जाना मांगने की अपील की है। फैंटम ने यह भी कहा कि पिछले साल मई से वे लगातार जियोस्टार से संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।

#Bollywood #National #QueenMovie #Queen2 #Queen2Movie #Jiohotstar #PhantomStudios #KanganaRanautMovies #KanganaRanaut #KanganaRanautNewMovie #Queen2Cast #Queen2LegalDispute #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 08, 2026, 04:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




कंगना रनौत की क्वीन 2 पर लगा करोड़ों का हर्जाना, फैंटम स्टूडियोज और जियोस्टार के बीच बड़ा विवाद; जानें मामला #Bollywood #National #QueenMovie #Queen2 #Queen2Movie #Jiohotstar #PhantomStudios #KanganaRanautMovies #KanganaRanaut #KanganaRanautNewMovie #Queen2Cast #Queen2LegalDispute #VaranasiLiveNews