चिराग पासवान के साथ रिलेशनशिप की अफवाहों पर कंगना रनौत ने तोड़ी चुप्पी, कहा- रोमांस होता तो आज बच्चे होते
दरअसल, एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को कई बार पब्लिक इवेंट्स में साथ देखा गया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके रिलेशनशिप को लेकर चर्चाएं हो रहीं थीं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में इन सब चर्चाओं का कंगना ने साफ-साफ जवाब दे दिया है। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच कोई रोमांस नहीं है, बल्कि सिर्फ दोस्ती का रिश्ता है। अगर रोमांस होता, तो आज हमारे बच्चे होते एएनआई को दिए इंटरव्यू में कंगना ने वायरल तस्वीरों और चर्चाओं पर बात करते हुए कहा, नहीं, नहीं… चिराग मेरे दोस्त हैं। जब मैं उन्हें देखती हूं, तो एक दोस्त ही नजर आता है। हमारे बीच कोई रोमांस नहीं है, मैं ईमानदारी से कह रही हूं। हम एक-दूसरे को करीब 10 साल से जानते हैं। उन्होंने मेरे साथ एक फिल्म की थी। अगर तब कुछ होता… अगर रोमांस होता, तो आज हमारे बच्चे होते। उन्होंने आगे कहा, अगर मुझे रोमांस करना होता, तो हो जाता। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। हमारे बीच बस एक दोस्ताना रिश्ता है। वो भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े रहे हैं, इसलिए उनके साथ मुझे अच्छा और कंफर्टेबल महसूस होता है। EP-406 with BJP MP Actress Kangana Ranaut premieres today at 5 PM IST “PM Modis personality is rooted in equality. Why wouldnt he want to make women voters happy to win elections” “I cannot pretend to unnecessarily put a crown on Rahul Gandhis head, which he doesnt… pic.twitter.com/jeoUQV7h14 — ANI (@ANI) April 16, 2026
#Entertainment #National #KanganaRanaut #ChiragPaswan #KanganaRanautAndChiragPaswan #KanganaRanautAndChiragPaswanRelationship #Kangana #KanganaAndChiragRelationship #ChiragPaswanWife #ChiragPaswanMovies #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 16, 2026, 15:22 IST
चिराग पासवान के साथ रिलेशनशिप की अफवाहों पर कंगना रनौत ने तोड़ी चुप्पी, कहा- रोमांस होता तो आज बच्चे होते #Entertainment #National #KanganaRanaut #ChiragPaswan #KanganaRanautAndChiragPaswan #KanganaRanautAndChiragPaswanRelationship #Kangana #KanganaAndChiragRelationship #ChiragPaswanWife #ChiragPaswanMovies #VaranasiLiveNews
