Lucknow News: कैंसर संस्थान में गरीब मरीजों का इलाज फिर से शुरू
चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए निशुल्क इलाज की सुविधा एक बार फिर से बहाल हो गई है। शासन ने असाध्य रोगों के इलाज के लिए एक करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। संस्थान के खाते में यह धनराशि मंगलवार को पहुंच गई।संस्थान में असाध्य योजना के तहत कैंसर मरीजों का निशुल्क इलाज सितंबर 2022 से शुरू हुआ था। हालांकि, बजट की कमी के कारण यह सेवा कुछ समय के लिए बाधित हो गई थी। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए शासन ने इस योजना के तहत इलाज करा रहे मरीजों के लिए एक करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया था। इस समय संस्थान में योजना के तहत 130 मरीज पंजीकृत हैं। एक करोड़ रुपये के बजट से जिससे मरीजों को बेहतर उपचार मिल सकेगा।कोटशासन ने करीब असाध्य रोगों के इलाज के लिए एक करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। इससे कैंसर के मरीजों को इलाज में राहत मिलेगगी।डॉ. विजय वरुण, चिकित्सा अधीक्षक, कल्याण सिंह कैंसर संस्थान
#KalyanSinghCancerInstitute #Budget #Cancer #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 17, 2026, 16:50 IST
Lucknow News: कैंसर संस्थान में गरीब मरीजों का इलाज फिर से शुरू #KalyanSinghCancerInstitute #Budget #Cancer #VaranasiLiveNews
