Dehradun News: बैंड-बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा, झूमीं महिलाएं
-संजय कॉलोनी स्थित सिद्धपीठ श्री पंचायती हनुमान मंदिर में हुआ महोत्सवसंवाद न्यूज एजेंसीदेहरादून। पटेलनगर में संजय कॉलोनी स्थित सिद्धपीठ श्री पंचायती हनुमान मंदिर में भगवान श्री लक्ष्मीनारायण विग्रह प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बैंड-बाजों की धुन और गीतों पर भक्त झूमते हुए कलश यात्रा में शामिल हुुए।मंगलवार को मंदिर में सबसे पहले कथाव्यास आचार्य गिरीशानंद सेमवाल और वेदपाठी आचार्यों के सानिध्य में पूजन कराया गया। इसके बाद भगवान लक्ष्मीनारायण की मूर्ति को अन्नाधिवास कराया गया। पूजन के बाद बैंड-बाजे के साथ कलश यात्रा शुरू हुई। कलश यात्रा में 108 महिलाएं जयकारे लगाते हुए उत्साह और उमंग के साथ शामिल हुईं। इसके बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य यजमान सुभाष शर्मा, सुधा शर्मा, ललित शर्मा, मंदिर की अध्यक्ष इंदुबाला शर्मा, राजाराम नौटियाल, गुड्डू पंडित, गोपाल सेमवाल आदि मौजूद रहे।
#KalashYatraTakenOutWithBand-baja #WomenDanced #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 17, 2026, 19:32 IST
Dehradun News: बैंड-बाजे के साथ निकाली कलश यात्रा, झूमीं महिलाएं #KalashYatraTakenOutWithBand-baja #WomenDanced #VaranasiLiveNews
