Kurukshetra News: कैथल से यमुनानगर स्टेट हाईवे व जलबेहड़ा से शाहाबाद बनेगा फोरलेन
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सैनी की ओर से सोमवार को पेश किए बजट में धर्मनगरी को कई सौगात मिली हैं। इसके अलावा कईं परियोजनाओं को भी शामिल किया गया है। इस बार बजट में जहां कैथल से कुरुक्षेत्र होते हुए यमुनानगर तक के स्टेट हाईवे को फोरलेन बनाए जाने की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है। वहीं जलबेहड़ा से शाहाबाद रोड को भी फोरलेन बनाने की सौगात मिली है। इसके अलावा कुरुक्षेत्र में ही नया खेल स्टेडियम बनाने की परियोजना को इस बार बजट में शामिल किया गया है।इसके अलावा सीएम सिटी लाडवा के साथ थानेसर में भी विश्राम गृह बनाया जाएगा। इस्माइलाबाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गांव थाना में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, लाडवा में डायलिसिस केंद्र बनाए जाने का ऐलान भी किया गया है। यहीं नहीं पिहोवा व लाडवा में एचएसवीपी के दो नए सेक्टर बनाने की परियोजना को भी बजट में शामिल किया गया है। धर्मनगरी में ही पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर सबसे पहले प्रथम आदर्श परीक्षा केंद्र स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना को इसी वर्ष दिसंबर माह तक पूरा करने का लक्ष्य भी निर्धारित किया गया है। शाहाबाद में नई ईएसआई डिस्पेंसरी खोले जाने का भी ऐलान भी किया गया है। बॉक्सटकटकी लगाए बैठे रहे लोगप्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी विधानसभा में बजट पेश कर रहे थे, जिस पर युवा से लेकर हर वर्ग के लोग टकटकी लगाए रहे। एक-एक क्षेत्र से जुड़ी घोषणाओं पर लोग अपने-अपने स्तर पर प्रतिक्रिया भी देते दिखाई दिए। किसी ने बजट को सराहा तो किसी ने कुछ और भी सुधारों व परियोजनाओं की जरूरत बताई। देर रात तक बजट पर चर्चा हर कौने में सुनाई देती रही।सत्ता पक्ष ने सराहा धर्मनगरी के लिए लगी सौगातों की झड़ी, जल्द मिलने लगेंगे परिणाम मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट में जिला के पहले एलिवेटेड रेलवे ट्रैक जल्द ही जनता को समर्पित करने की घोषणा की है। इसके साथ ही सभी विधानसभाओं में खुलने वाले आदर्श परीक्षा केंद्र की पहली स्थापना कुरुक्षेत्र में की जाएगी, जो युवाओं के लिए बड़ा ऐलान है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को को एकल पाली में परिवर्तित कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में नए आयुष औषधालय केंद्र खोले जाएंगे। खिलाड़ियों के लिए नए खेल स्टेडियम को तैयार किया जाएगा। शिक्षा के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए पीएम सेतु योजना के अंतर्गत जिले में एक हब एंड स्पोक आईटीआई कलस्टर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि धान की पराली पर आधारित 9.9 से 25 मेगावाट तक की क्षमता की बायोमास बिजली परियोजना स्थापित की जाएगी। कुरुक्षेत्र में एक बड़े स्तर का नया विश्राम गृह बनाया जाएगा। -सुभाष सुधा, पूर्व राज्यमंत्रीबॉक्सइस्माइलाबाद और थाना के लोगों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं : डीडी इस्माइलाबाद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड किया जाएगा। गांव थाना में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की जाएगी।इससे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल पांएगी। वहीं एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पंचायत भूमि और सार्वजनिक भूमि पर बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इसी तरह प्रत्येक पात्र परिवार को सुरक्षित, पक्का और मूलभूत सुविधाओं से युक्त आवास उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0, मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत लाभ दिया जाएगा। -जयभगवान शर्मा डीडी, भाजपा नेताबॉक्सशाहाबाद में स्थापित की जाएगी नई ईएसआई डिस्पेंसरी : कलसाना मुख्यमंत्री ने बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा है। चाहे महिलाएं हो, किसान हो, व्यापारी हो, युवा हो, खिलाड़ी हो, विद्यार्थी, किसान, उद्यमी सहित हर वर्ग के लिए योजनाएं शामिल की गई हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बाल विकास विभाग में महिलाओं के सशक्तिकरण, कौशल विकास, प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण के लिए प्रदेश में नारी मंडपम स्थापित किया जाएगा। महिलाओं की कार्य बल सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए वर्कप्लेस फंड बनाया जाएगा। इसके साथ ही पॉश सेल और विशाल पोर्टल बनाया जाएगा। -सुभाष कलसाना, भाजपा नेता------------------------विपक्ष ने नकारा केवल घाटे का बजट, ब्याज चुकाने के लिए भी लिया जाएगा कर्जामुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा बजट में कैथल से कुरुक्षेत्र और कुरुक्षेत्र से यमुनानगर मार्ग को फोरलेन बनाने की घोषणा का स्वागत किया और कहा कि पिछले बजट सत्र में भी उन्होंने इस मार्ग को फोरलेन करने की मांग उठाई थी। अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री की यह घोषणा स्वागत योग्य है। वहीं उन्होंने कहा कि यह बजट घाटे का बजट है। ब्याज की किस्त चुकाने के लिए भी कर्जा लेने का प्रावधान इस बजट में है। प्रस्तावित बजट में 34 प्रतिशत ऋण लिया जाएगा, जबकि 30 प्रतिशत ब्याज और मूलधन की किस्त चुकाने के लिए रखा गया है। इस प्रकार प्रस्तावित बजट घाटे का बजट है। अशोक अरोड़ा, कांग्रेस विधायक, थानेसर हरियाणा बजट में बढ़ते कर्ज पर खामोशी और मूल मुद्दों से दूरी यह बजट दिशाहीन, आंकड़ों का खेल और बढ़ते कर्ज पर पर्दा डालने वाला दस्तावेज है। सरकार 10.28 प्रतिशत बजट वृद्धि का दावा कर रही है, लेकिन सच्चाई यह है कि प्रदेश पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ रहा है। केवल बजट का आकार बढ़ाना उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह देखना आवश्यक है कि उस धन का वास्तविक लाभ आम जनता तक कितना पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि यह बजट हरियाणा की मूल समस्याओं से ध्यान हटाकर प्रस्तुत किया गया है। प्रदेश आज जल संकट और प्रदूषण जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना कर रहा है। घग्गर और यमुना नदियों में बढ़ते प्रदूषण को रोकने और उन्हें साफ करने के लिए कोई ठोस, समयबद्ध और प्रभावी योजना सामने नहीं रखी गई। सरकार को न केवल नदियों की सफाई के लिए व्यापक कार्ययोजना बनानी चाहिए थी, बल्कि आम जनता तक साफ और स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए भी ठोस व कारगर नीति प्रस्तुत करनी चाहिए थी, जिसका इस बजट में अभाव है। पवन चौधरी, कांग्रेस जिला महासचिव
#KaithalToYamunanagarStateHighwayAndJalbehraToShahabadWillBecomeFourLane. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 03, 2026, 03:26 IST
Kurukshetra News: कैथल से यमुनानगर स्टेट हाईवे व जलबेहड़ा से शाहाबाद बनेगा फोरलेन #KaithalToYamunanagarStateHighwayAndJalbehraToShahabadWillBecomeFourLane. #VaranasiLiveNews
