Gorakhpur News: दोबारा उर्दू अकादमी के अध्यक्ष बने कैफुल वरा

गोरखपुर। चौधरी कैफुल वरा अंसारी को एक बार फिर उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी, लखनऊ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। दोबारा जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि उर्दू अकादमी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचना उनका लक्ष्य है।उन्होंने कहा कि पिछले कार्यकाल में शुरू किए गए अधूरे और लंबित कार्यों को पूरा कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। कहा कि अकादमी की ओर से प्रकाशन के लिए लंबित पुस्तकों को जल्द प्रकाशित कराने के साथ बच्चों की छात्रवृत्ति, पुस्तकों पर पुरस्कार और लेखकों-साहित्यकारों के सम्मान से जुड़ी योजनाओं को गति दी जाएगी। साहित्यकारों की पेंशन का दायरा बढ़ाने और लेखकों की पांडुलिपियों के प्रकाशन के लिए भी प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।उन्होंने बताया कि उर्दू भाषा और साहित्य के प्रचार-प्रसार के लिए अकादमी के बैनर तले बड़ी साहित्यिक संगोष्ठी आयोजित करने की योजना है। महान साहित्यकारों और शायरों के जीवन तथा उनके साहित्यिक योगदान पर महत्वपूर्ण पुस्तकों का प्रकाशन भी कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अकादमी के कर्मचारियों की लंबित समस्याओं और मांगों का समाधान भी प्राथमिकता में रहेगा। नामित सदस्यों और कर्मचारियों के साथ बेहतर संवाद और समन्वय स्थापित कर अकादमी के कामकाज को सुचारु और प्रभावी बनाया जाएगा। दोबारा अध्यक्ष नियुक्त होने पर गोरखपुर, लखनऊ और दिल्ली के लोगों ने उन्हें बधाई दी।

#KaifulWaraBecomesChairmanOfTheUrduAcademyOnceAgain #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 27, 2026, 03:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gorakhpur News: दोबारा उर्दू अकादमी के अध्यक्ष बने कैफुल वरा #KaifulWaraBecomesChairmanOfTheUrduAcademyOnceAgain #VaranasiLiveNews