बारात में खूनी विवाद: युवक की मौत, 6 आरोपी गिरफ्तार, तीन नाबालिग निरुद्ध

जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र में बारात कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने तेजी दिखाते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 3 नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है। एएसपी अमित पटेल ने बताया कि घटना 15 अप्रैल को ग्राम सरईसेत में बारात के दौरान हुई, जहां मामूली विवाद के बाद कुछ लोगों ने मिलकर मुकेश साहू (18) निवासी चंदली, जिला मुंगेली के साथ मारपीट की। गंभीर रूप से घायल मुकेश की उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद साक्ष्य संकलन, गवाहों के बयान और पहचान परेड के बाद आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। लवेश धुर्वे, ओमप्रकाश उर्फ मोनू धुर्वे, नारायण सिंह धुर्वे, राहुल धुर्वे, अजय धुर्वे और हरेन्द्र धुर्वे सभी निवासी ग्राम सरईसेत थाना पंडरिया जिला कबीरधाम को आज रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सामग्री भी जब्त की है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। कबीरधाम पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सामाजिक कार्यक्रमों में शांति और संयम बनाए रखें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

#CityStates #Crime #Kabirdham #KabirdhamNews #KabirdhamCrimeNews #KabirdhamPoliceNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 03, 2026, 18:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




बारात में खूनी विवाद: युवक की मौत, 6 आरोपी गिरफ्तार, तीन नाबालिग निरुद्ध #CityStates #Crime #Kabirdham #KabirdhamNews #KabirdhamCrimeNews #KabirdhamPoliceNews #VaranasiLiveNews