Faridabad News: जेपीसीए फरीदाबाद ने दो विकेट से जीता मुकाबला

फरीदाबाद। खेड़ी स्थित जेपीसी क्रिकेट मैदान पर सोमवार को खेले गए 40 ओवर के मैच में जेपीसीए फरीदाबाद ने दो विकेट से जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टार नेक्स्ट 180 रनों पर ऑल आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए जेपीसीए फरीदाबाद ने करीबी मुकाबले में आठ विकेट खोकर 38.5 ओवर लक्ष्य हासिल किया। स्टार नेक्स्ट के लिए मनु शर्मा ने 39, अनमोल ने 34, अभय ने 27 और शुभम ने 25 रन बनाए। जेपीसीए के मिहान ने तीन और प्रखर, तुषार व अंशिका सिंह ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में जेपीसीए के रिशांत ने 72 और सोनित ने 33 रन बनाए। स्टार नेक्स्ट के यश ने चार और तजील को दो विकेट मिले। रिशांत को मैन ऑफ द मैच चुना गया। संवाद

#JPCAFaridabadWonTheMatchByTwoWickets #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 13, 2026, 19:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Faridabad News: जेपीसीए फरीदाबाद ने दो विकेट से जीता मुकाबला #JPCAFaridabadWonTheMatchByTwoWickets #VaranasiLiveNews