Jodhpur News: भीड़भाड़ वाले इलाकों में सक्रिय गैंग का पर्दाफाश, एम्स जोधपुर के सामने हुई वारदात से खुली कड़ी

जोधपुर पुलिस को भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली शातिर गैंग के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। एम्स जोधपुर के सामने खड़ी एक गाड़ी से हुई बड़ी चोरी की घटना को ट्रेसआउट करते हुए पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस वारदात में 2 लाख 70 हजार रुपये नकद, जेवरात, मोबाइल और अन्य कीमती सामान चोरी हुआ था। पुलिस कमिश्नर ने दी जानकारी पुलिस आयुक्तालय जोधपुर के पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह गैंग भीड़भाड़ वाले इलाकों और अस्पतालों के बाहर खड़े वाहनों को निशाना बनाती थी। आरोपी वाहनों में रखे नगदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान से भरे बैग चोरी कर फरार हो जाते थे। एम्स जोधपुर के सामने हुई घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया। 350 सीसीटीवी कैमरों की जांच से मिला सुराग विशेष टीम ने आरोपियों के संभावित आने-जाने के रास्तों पर लगे करीब 350 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी विश्लेषण और लगातार मॉनिटरिंग के बाद एक संदिग्ध टैक्सी की पहचान की गई। इसी आधार पर पुलिस पूरी गैंग तक पहुंचने में सफल रही। जांच में सामने आया कि आरोपी जोधपुर शहर में करीब 100 से अधिक स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पढ़ें-Rajasthan News:सूने मकान में बड़ी नकबजनी का खुलासा; शातिर आरोपी 'घोड़ी' गिरफ्तार, 45 लाख 30 हजार रुपये बरामद बड़ी मात्रा में चोरी का माल बरामद पुलिस ने आरोपियों के निवास स्थान पर दबिश देकर 30 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, चार्जर, ईयरबड्स, लेडीज बैग, ट्रैवल बैग, कपड़े, जेवरात और कॉस्मेटिक सामान सहित बड़ी मात्रा में चोरी का माल बरामद किया है। पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है। नवीन कानूनों के तहत कार्रवाई पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संगठित रूप से वाहनों में चोरी करने के आरोप में नवीन आपराधिक कानून की धारा 112 बीएनएस 2023 के तहत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही चोरी की रकम से अर्जित चल-अचल संपत्ति पर धारा 107 बीएनएसएस के तहत भी कार्रवाई की जाएगी। तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से आरोपियों के अन्य सहयोगियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

#CityStates #Crime #Jodhpur #Rajasthan ##jodhpur#police #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 25, 2026, 18:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jodhpur News: भीड़भाड़ वाले इलाकों में सक्रिय गैंग का पर्दाफाश, एम्स जोधपुर के सामने हुई वारदात से खुली कड़ी #CityStates #Crime #Jodhpur #Rajasthan ##jodhpur#police #VaranasiLiveNews