Jhansi: गैस पाइपलाइन बिछा रहे मजदूरों पर बाइक सवारों ने किया हमला, घटना सीसीटीवी में कैद

गैस पाइपलाइन बिछा रहे मजदूराें पर बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडे व पत्थर से हमला कर दिया। झगड़े में किसी को गंभीर चोट नहीं पहुंची। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मजदूराें की ओर से ठेकेदार ने इसकी शिकायत कोतवाली थाना पुलिस से की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश कर रही है। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के मसीहागंज में रहने वाले सागर अहिरवार ने कोतवाली थाना पुलिस से लिखित शिकायत की। इसमें बताया कि शहर में गैस पाइपलाइन बिछाने का कार्य मजदूरों से करा रहा है। 24 फरवरी को मजदूर राय कालोनी में पाइपलाइन बिछाने के लिए सुबह सवा सात बजे सड़क की खोदाई कर रहे थे। इस बीच बाइक सवार युवक मौके पर पहुंचे व लाठी-डंडाें से मजदूराें पर हमला कर दिया। पत्थर से सिर पर मारकर लहूलुहान भी कर दिया। हमलावरों से बचने के लिए मजदूर आसपास के घरों में छिपते रहे। पुलिस ने सागर की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कोतवाली विद्यासागर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की तलाश की जा रही है। मारपीट का सीसीटीवी फुटेज

#CityStates #Jhansi #LaborerBeatenUp #JhansiCrimeNews #JhansiBeatingVideoGoesViral #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 27, 2026, 07:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jhansi: गैस पाइपलाइन बिछा रहे मजदूरों पर बाइक सवारों ने किया हमला, घटना सीसीटीवी में कैद #CityStates #Jhansi #LaborerBeatenUp #JhansiCrimeNews #JhansiBeatingVideoGoesViral #VaranasiLiveNews