Jhansi: कारोबारियों ने शुरू किया चेहरा ढककर प्रवेश वर्जित अभियान, एसएसपी ने जारी किया पोस्टर
व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को देखते हुए कारोबारियों ने चेहरा ढककर दुकानों में प्रवेश वर्जित अभियान शुरू किया है। मंगलवार को एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने इसका पोस्टर भी जारी किया। पुलिस कार्यालय में पोस्टर का विमोचन करते हुए एसएसपी ने कहा कि किसी भी व्यापारिक प्रतिष्ठान में प्रवेश करने से पहले हेलमेट, गमछा, स्कार्फ, मास्क या किसी भी प्रकार का फेस कवर हटाकर ही अंदर जाएं। अभियान के माध्यम से संदेश दिया गया कि आपका चेहरा, आपकी पहचान है। इसका उद्देश्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है। इस दौरान विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
#CityStates #Jhansi #Jhansi:CampaignToPreventTheft—focusingOnUnid #JhansiTraders'Campaign #JhansiCrime. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 08, 2026, 07:23 IST
Jhansi: कारोबारियों ने शुरू किया चेहरा ढककर प्रवेश वर्जित अभियान, एसएसपी ने जारी किया पोस्टर #CityStates #Jhansi #Jhansi:CampaignToPreventTheft—focusingOnUnid #JhansiTraders'Campaign #JhansiCrime. #VaranasiLiveNews
