Jhansi: होली पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगहबानी, हुड़दंगियों से कड़ाई से निपटेगी पुलिस
होली पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। प्रमुख चौराहों पर निगरानी रखी जाएगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हुड़दंगियों से कड़ाई से निपटा जाएगा। एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया कि होली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के लिए सभी थानों में पर्याप्त पुलिस बल का इंतजाम किया गया है। पुराने शहर समेत संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। पीआरवी, क्यूआरटी और एंटी रोमियो स्क्वॉड को भी गश्त पर लगाया गया है। महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है। बाजारों और रंग खेलने वाले प्रमुख क्षेत्रों में पुलिस की विशेष मौजूदगी रहेगी। हुड़दंग, जबरन रंग लगाने, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी के मुताबिक सोशल मीडिया पर भी पुलिस की निगाह है। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
#CityStates #Jhansi #JhansiPoliceAlertOnHoli #JhansiPoliceStrictRegardingHoli #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 04, 2026, 07:07 IST
Jhansi: होली पर सुरक्षा का कड़ा पहरा, कंट्रोल रूम से रखी जाएगी निगहबानी, हुड़दंगियों से कड़ाई से निपटेगी पुलिस #CityStates #Jhansi #JhansiPoliceAlertOnHoli #JhansiPoliceStrictRegardingHoli #VaranasiLiveNews
