Jhansi: महिला का अधजला शव मिलने से हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

थाना उल्दन इलाके के ग्राम पठाकरका में महिला का अधजला शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11 बजे खेत पर पहुंचे ग्रामीण ने इसकी जानकारी गांव वालों को दी। इसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल से पुलिस को शराब की बोतल, महिला का दुपट्टा, पायल, चप्पल और मोबाइल फोन की प्लेट जैसे कई अहम साक्ष्य मिले हैं। महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। ग्राम पंचायत पठाकरका के ग्राम प्रधान डॉ. जगदीश कुशवाहा ने बताया कि मृतक महिला की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। हालांकि कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विगत रात्रि एक स्काॅर्पियों देखी गई थी। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल बना दिया है।

#CityStates #Jhansi #ThereWasAStirAfterTheHalf-burntBodyOfAWo #TheHalf-burntBodyOfAWomanWasFoundInBangra #JhansiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 08, 2026, 16:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jhansi: महिला का अधजला शव मिलने से हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी #CityStates #Jhansi #ThereWasAStirAfterTheHalf-burntBodyOfAWo #TheHalf-burntBodyOfAWomanWasFoundInBangra #JhansiNews #VaranasiLiveNews