Jhansi: भाजपा नेता आशीष उपाध्याय को रिहा होते ही सीपरी पुलिस ने किया गिरफ्तार
सट्टेबाजी के आरोप में पकड़ा गया भाजपा नेता आशीष उपाध्याय बुधवार दोपहर हाई कोर्ट के आदेश के बाद रिहा कर दिया गया। बुधवार को रिहाई की उम्मीद को देखते हुए जेल के बाहर भारी संख्या में समर्थक मौजूद थे दोपहर करीब ढाई बजे जेल से उसे रिहा किया गया लेकिन जेल के बाहर उसके निकलते ही सीपरी बाजार पुलिस ने उसे एक मामले में गिरफ्तार कर लिया। सीपरी बाजार पुलिस उसे गिरफ्तार करके थाने ले आई। यहां उससे पूछताछ की जा रही है।
#CityStates #Jhansi #BjpLeaderAshishUpadhyayArrestedSoonAfterHis #AshishUpadhyayNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 13, 2026, 10:35 IST
Jhansi: भाजपा नेता आशीष उपाध्याय को रिहा होते ही सीपरी पुलिस ने किया गिरफ्तार #CityStates #Jhansi #BjpLeaderAshishUpadhyayArrestedSoonAfterHis #AshishUpadhyayNews #VaranasiLiveNews
