Jhansi: प्रेमनगर पुलिस ने पकड़ा सट्टेबाज, अभियान-720 में पुलिस की कार्रवाई जारी, बाइक व मोबाइल बरामद

सट्टेबाजों के विरुद्ध छेड़े गए अभियान-720 के तहत शनिवार को प्रेमनगर पुलिस ने एक सट्टेबाज को गिरफ्तार कर लिया। वह तीन साथियों के साथ मिलकर बड़े सटोरियों की आईडी बेचकर सट्टा खिला रहा था। पुलिस ने मौके से मोबाइल व बाइक बरामद की है। फरार सट्टेबाजों की पुलिस तलाश कर रही है। हंसारी क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बडे़-बडे़ सटोरियों के साथ मिलकर मोबाइल से ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाला सटोरिया सोहन यादव उर्फ सोनू निवासी गोविंदनगर हंसारी, श्रीनगर से आ रहा है। पुलिस ने श्रीनगर जाने वाले कच्चे रास्ते पर चेकिंग शुरू की। इसी बीच सामने से आ रहे बाइक सवार ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने पीछा कर युवक को दबोच लिया। अन्य सट्टेबाज की तलाश शुरू प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने बताया कि सोहन के पास से मोबाइल बरामद हुआ है। सोहन ने बताया है कि वह साथी शिवम राय, मोंटी झा व जगवीर उर्फ जग्गी परिहार के साथ मिलकर सट्टा खेलने व आईडी बेचकर खिलाने का काम करता है। पुलिस ने बाइक सीज कर सोहन यादव उर्फ सोनू के विरुद्ध मामला दर्ज कर अन्य सट्टेबाजों की तलाश शुरू कर दी है।

#CityStates #Jhansi #PremnagarPoliceCaughtBookie #JhansiPoliceOperation-720 #Operation720News #JhansiBookieNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 10, 2026, 08:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jhansi: प्रेमनगर पुलिस ने पकड़ा सट्टेबाज, अभियान-720 में पुलिस की कार्रवाई जारी, बाइक व मोबाइल बरामद #CityStates #Jhansi #PremnagarPoliceCaughtBookie #JhansiPoliceOperation-720 #Operation720News #JhansiBookieNews #VaranasiLiveNews