Jhansi: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, अचानक अवारा जानवर आने से हुई दुर्घटना

थाना मोंठ क्षेत्र के ग्राम अमरा के पास पेट्रोल पंप के सामने बुधवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मातनपुरा मोहल्ला निवासी राज (18) पुत्र जीतू कुशवाहा प्लंबर का कार्य करते थे। बुधवार को अपराह्न 3.30 बजे वह अपनी बाइक से मोंठ से झांसी जा रहे थे। वह जैसे ही ग्राम अमरा के आगे पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी अचानक एक आवारा जानवर सड़क पर आ गया। जानवर से टकराकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही मोंठ पुलिस मौके पर पहुंची व स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम अवनीश तिवारी मेडिकल पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।

#CityStates #Jhansi #JhansiRoadAccident #JhansiAccident #JhansiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 08, 2026, 20:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jhansi: सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत, अचानक अवारा जानवर आने से हुई दुर्घटना #CityStates #Jhansi #JhansiRoadAccident #JhansiAccident #JhansiNews #VaranasiLiveNews