Jhansi: होर्डिंग फाड़ने के मामले में सपा जिलाध्यक्ष समेत 10 पर प्राथमिकी, भाजपा पार्षद ने दर्ज कराई रिपोर्ट

इलाइट चौराहे पर लगवाई गई होर्डिंग फाड़ने को लेकर हुए विवाद के बाद भट्टागांव से भाजपा पार्षद अमित राय ने सपा जिलाध्यक्ष बृजेंद्र यादव भोजला एवं युवजन सभा के जिलाध्यक्ष विश्व प्रताप सिंह समेत आठ अज्ञात के खिलाफ नवाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है। झारखंड में छात्रों के आंदोलन को लेकर पार्षद अमित राय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की चुप्पी को दर्शाती हुई एक होर्डिंग इलाइट चौराहे पर लगाई थी। बृहस्पतिवार शाम करीब 4:30 बजे सपा कार्यकर्ताओं ने यह होर्डिंग फाड़ दी। उसके बाद से स्थानीय सपा और भाजपा नेताओं में विवाद छिड़ा हुआ है। शुक्रवार दोपहर उपसभापति आशीष तिवारी, प्रियंका साहू, सुनील नैनवानी, हरिओम मिश्रा, दिनेश सिंह समेत तमाम भाजपा पार्षद नवाबाद थाने पहुंच गए। उन्होंने तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की। पार्षद अमित राय के मुताबिक निर्धारित स्थान पर नगर निगम को शुल्क जमा करके होर्डिंग लगवाई गई थीं। अमित की तहरीर पर पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष बृजेंद्र यादव भोजला, विश्व प्रताप सिंह यादव और आठ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। सीओ सिटी रामवीर सिंह के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

#CityStates #Jhansi #JhansiHoardingCase #CaseRegisteredAgainstSpWorkersInJhansi #JhansiCrime #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 15, 2026, 01:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jhansi: होर्डिंग फाड़ने के मामले में सपा जिलाध्यक्ष समेत 10 पर प्राथमिकी, भाजपा पार्षद ने दर्ज कराई रिपोर्ट #CityStates #Jhansi #JhansiHoardingCase #CaseRegisteredAgainstSpWorkersInJhansi #JhansiCrime #VaranasiLiveNews