Jhansi: कृषि विश्वविद्यालय को मिला सर्वश्रेष्ठ सम्मान, मुख्यमंत्री ने कुलपति को किया सम्मानित

लखनऊ में आयोजित छठवीं उत्तर प्रदेश कृषि विज्ञान कांग्रेस-2026 में रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय ने सर्वश्रेष्ठ कृषि विश्वविद्यालय सम्मान प्राप्त किया है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अशोक कुमार सिंह को यह सम्मान दिया। इस अवसर पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में आईसीआरएसएटी के महानिदेशक डॉ. हिमांशु पाठक ने विश्वविद्यालय को किसान-केंद्रित नवाचारों का अग्रदूत बताया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय कृषि, उद्यानिकी, वानिकी, मत्स्य विज्ञान एवं पशु विज्ञान जैसे विविध क्षेत्रों में शिक्षा के साथ संसाधन संरक्षण, कृषि यंत्रीकरण, एआई एवं मशीन लर्निंग आधारित शोध कार्यों में काम कर रहा है। वहीं, कुलपति ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है, बल्कि देश में कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में इसकी अग्रणी भूमिका को और अधिक सशक्त बनाती है।

#CityStates #Jhansi #BestHonourToAgriculturalUniversity #AgriculturalUniversityJhansiNews #ViceChancellorOfAgriculturalUniversityHonoure #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 10, 2026, 05:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Jhansi: कृषि विश्वविद्यालय को मिला सर्वश्रेष्ठ सम्मान, मुख्यमंत्री ने कुलपति को किया सम्मानित #CityStates #Jhansi #BestHonourToAgriculturalUniversity #AgriculturalUniversityJhansiNews #ViceChancellorOfAgriculturalUniversityHonoure #VaranasiLiveNews