झांसी: रात भर चला कुएं में गिरे युवक के लिए रेस्क्यू अभियान, सुबह निकाला जा सका शव, नशे की हालत में गिर गया था

रानीपुर। ग्राम टिकरी में नशे की हालत में कुएं में गिरे युवक का शव 11 घंटे बाद निकाल लिया गया है। प्रशासन ने रात भर रेस्क्यू अभियान चलाते हुए सुबह शव को बाहर निकाला है। टिकरी निवासी 32 वर्षीय रामबाबू शुक्रवार रात नशे की हालत में मकान के सामने बने कुएं पर बैठा था। इसी दरम्यान अचानक वह कुएं में गिर गया। एक व्यक्ति ने उसे कुएं में गिरता देख लिया। शोर मचान पर बड़ी संख्या में ग्रामवासी एकत्रित हो गए। सूचना पाकर क्षेत्राधिकार मऊरानीपुर जितेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी कुलदीप पंवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। राजस्व टीम भी मौके पर पहुंची।कुआं लगभग 50 फीट से ज्यादा गहरा बताया जा रहा है और उसमें 20 फीट पानी भरा हुआ है। कुआं में युवक को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन, देर रात तक उसका पता नहीं चल सका। इसके बाद रात में ही कानपुर से एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया। लोगों की मदद से मोटर पंप के माध्यम से कुआं खाली कराया गया। रस्सियों के सहारे एनडीआरएफ के जवान तथा कुछ ग्रामीण कुएं में उतरे तथा मृतक रामबाबू कुशवाहा के शव को सुबह शनिवार को 7:00 के लगभग कुएं से निकाला। बताया जा रहा है कि ऊपर से गिरने के कारण वह दलदल में धंस गया था। पुलिस ने पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया।

#CityStates #Jhansi #RescueOperationUnderwayForYouthWhoFellInto #JhansiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 23, 2026, 15:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




झांसी: रात भर चला कुएं में गिरे युवक के लिए रेस्क्यू अभियान, सुबह निकाला जा सका शव, नशे की हालत में गिर गया था #CityStates #Jhansi #RescueOperationUnderwayForYouthWhoFellInto #JhansiNews #VaranasiLiveNews