Dehradun News: किरायेदार के घर से लाखों के जेवर, कैमरा और हार्ड डिस्क चोरी

देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के मोहकमपुर स्थित ज्वाल्पा एन्क्लेव में एक किरायेदार के घर से सोने-चांदी के जेवर, कैमरा और हार्ड डिस्क चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस को दी तहरीर में वशिष्ट कुमार महांता ने बताया कि वह मोहकमपुर स्थित ज्वाल्पा एन्क्लेव में किराए पर रहते हैं। 19 जून को वह आवश्यक कार्य के लिए अपने पैतृक घर ओडिशा गए थे। तीन जुलाई को लौटने पर घर के अंदर रखी अलमारी खुली मिली। अलमारी में रखे दो सोने के हार, दो सोने की अंगूठियां, दो चांदी की चेन, तीन जोड़ी पायल, एक कैमरा और एक हार्ड डिस्क गायब मिली। पीड़ित के अनुसार चोरी गए सामान की जानकारी जुटाने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। साथ ही घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। नेहरू कॉलोनी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

#JewelryWorthLakhs #ACamera #AndAHardDiskStolenFromATenant'sHouse #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 10, 2026, 13:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Dehradun News: किरायेदार के घर से लाखों के जेवर, कैमरा और हार्ड डिस्क चोरी #JewelryWorthLakhs #ACamera #AndAHardDiskStolenFromATenant'sHouse #VaranasiLiveNews