Gurugram News: घर का ताला तोड़कर गहने व 57 हजार रुपये नकदी चुराई

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की वारदातगुरुग्राम। फव्वारा चौक पुलिस चौकी क्षेत्र में घर का ताला तोड़कर बदमाशों ने सोने-चांदी के गहने व 57 हजार रुपये नकदी चोरी की। वारदात के दौरान परिवार वाले मेरठ नगली साहीब आश्रम में गए हुए थे। 5 जुलाई को जब परिवार वाले वापस आए तो घर का ताला टूटा हुआ था और सामान गायब था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने सोहना सिटी थाने में चोरी संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। सोहना के वार्ड-21, सैनी कॉलोनी निवासी अजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे अपने परिवार के साथ 29 जून काे मेरठ नगली साहीब आश्रम में गए थे। जब वे 5 जुलाई को लौटे तो घर के दरवाजे पर लगा ताला टूटा मिला। घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी व संदूक खुली थी और कपड़े-सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से सोने की कंठी, अंगूठी, चेन, चांदी की पाजेब, चेन, गले का सेट व चांदी के सिक्के व 57 हजार रुपये चाेरी मिले। पीड़ित ने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस भी मौके पर बुलाई। ------------------- घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा में दो व्यक्ति चोरी कर जाते दिखाई दे रहे हैं। चोरी करने वालों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही पहचान करके आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। - सतीश कुमार, जांच अधिकारी, सोहना सिटी थाना।

#JewelleryAndRs57 #000CashStolenAfterBreakingIntoHouse #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 12, 2026, 16:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Gurugram News: घर का ताला तोड़कर गहने व 57 हजार रुपये नकदी चुराई #JewelleryAndRs57 #000CashStolenAfterBreakingIntoHouse #VaranasiLiveNews