Noida News: फ्लैट से लाखों के जेवर व नकदी चोरी
नोएडा। सेक्टर-53 स्थित कंचनजंगा अपार्टमेंट के फ्लैट का ताला तोड़कर लाखों के जेवर व नकदी चोरी कर ली गई। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित एनटी श्रीनिवासन ने पुलिस से शिकायत की है कि 11 अप्रैल को वह बाहर गए हुए थे। अगले दिन लौटे तो दरवाजे का ताला टूटा दिखा। अंदर घुसने पर सामान जहां-तहां पड़े थे। जांच में अलमारी में रखे 11 हजार रुपये, पांच ग्राम सोने का सिक्का, सोने की अंगूठी, सोने की बाली, चांदी के झूले, चांदी का सिक्का आदि गायब मिले। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि पुलिस बदमाशों के बारे में पता लगा रही है।
#JewelleryAndCashWorthLakhsStolenFromFlat #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 05, 2026, 19:41 IST
Noida News: फ्लैट से लाखों के जेवर व नकदी चोरी #JewelleryAndCashWorthLakhsStolenFromFlat #VaranasiLiveNews
