Mandi News: हराबाग में पलटी जीप, बसों के थमे पहिये
छाणंग में भूस्खलन की चपेट में आने से बाल-बाल बचे वाहनपेयजल योजनाएं प्रभावित होने से रोकनी पड़ी सप्लाई संवाद न्यूज एजेंसीजोगिंद्रनगर (मंंडी)। आफत बनकर बरसी बरसात से मंडी-पठानकोट हाईवे पर सोमवार को वाहनों की रफ्तार भी थम गई। खराब मौसम के बीच हराबाग में एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें सवार चालक शुभम को आंशिक चोटें आई हैं। हाईवे के बीच पलटे खाकर साथ लगते खेतों में गिरी फल और सब्जियों से भरी जीप को नुकसान पहुंचा है। वहीं, छाणंग में हाइवे पर दौड़ रहे वाहन भी भूस्खलन की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। नदी-नाले उफान पर आ जाने से कुछ गांवों का संपर्क भी कट गया। वहीं, शैक्षणिक संस्थानों में भी विद्यार्थियों की संख्या 30 प्रतिशत कम रही। कीचड़नुमा सड़क पर एचआरटीसी बसों के पहिये भी थम गए। जोल समोहली, बनोण से करलोग सड़क पर कीचड़ फैलने से एचआरटीसी की बस सेवाएं भी प्रभावित हुईं। जलशक्ति विभाग की उठाऊ पेयजल योजनाएं भी बारिश से प्रभावित हुई हैं। बिनवा और ब्यास नदी का पानी गंदला हो जाने से पेयजल आपूर्ति भी कुछ समय के लिए रोकनी पड़ी। कुछ क्षेत्रों में पंप हाउस भी प्रभावित हुए। ढेलू के समीप भी हाईवे पर जलभराव हो जाने से यातायात प्रभावित होता रहा।उपमंडल में बारिश और भूस्खलन से लोक निर्माण विभाग सर्किल को 94 लाख की क्षति पहुंची है। डिविजन जोगिंद्रनगर, पधर और बैजनाथ की आठ से अधिक सड़कों पर चट्टानें और ल्हासे गिर जाने से यातायात भी प्रभावित हुआ। द्रोबड़ी, भलैंदरा, कूट खेतड़ू सड़क पर बारिश से कीचड़ और मलबा फैलने से यातायात प्रभावित हुआ। लोक निर्माण विभाग जोगिंद्रनगर सर्किल के अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि मानसून सीजन में अभी तक तीन करोड़ से अधिक का नुकसान हो चुका है। मंडी पठानकोट हाइवे पर हराबाग में पलटी जीप।स्त्रोत-जागरूकपाठक मंडी पठानकोट हाइवे पर हराबाग में पलटी जीप।स्त्रोत-जागरूकपाठक मंडी पठानकोट हाइवे पर हराबाग में पलटी जीप।स्त्रोत-जागरूकपाठक
#JeepOverturnsInHarabag;BusServicesComeToAHalt. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 06, 2026, 17:07 IST
Mandi News: हराबाग में पलटी जीप, बसों के थमे पहिये #JeepOverturnsInHarabag;BusServicesComeToAHalt. #VaranasiLiveNews
