जेईई मेन 2027: विलंब शुल्क के साथ आवेदन का आज आखिरी दिन, रात इतने बजे तक जरूर भर दें फॉर्म, कितना लगेगा शुल्क?
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) आज, 26 नवंबर को जेईई मेन 2027 सेशन 1 के लिए विलंब शुल्क के साथ आवेदन की प्रक्रिया बंद कर देगी। जिन उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन पूरा नहीं किया है, वे रात 11:50 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर फॉर्म जमा कर सकते हैं।नियमित आवेदन की समयसीमा 22 नवंबर को समाप्त हो गई थी। इसके बाद विलंब शुल्क के साथ आवेदन का मौका दिया गया है। अब तक 15,84,014 आवेदन फॉर्म जमा हो चुके हैं और 14,06,780 उम्मीदवारों ने परीक्षा शुल्क का भुगतान पूरा कर लिया है। उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि केवल फॉर्म जमा करना पर्याप्त नहीं है। आवेदन पूरा करने के लिए निर्धारित शुल्क का सफल भुगतान भी जरूरी है। जेईई मेन 2027 के लिएआवेदन शुल्क कितना है उम्मीदवारों की श्रेणी और लिंग के अनुसार आवेदन शुल्क अलग-अलग है: उम्मीदवारों की श्रेणी आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के उम्मीदवार 1,000 रुपये सामान्य-EWS और OBC वर्ग के पुरुष उम्मीदवार 900 रुपये सामान्य-EWS और OBC वर्ग की महिला उम्मीदवार 800 रुपये SC, ST, ट्रांसजेंडर और दिव्यांग उम्मीदवार 500 रुपये जनवरी में होगी जेईई मेन 2027परीक्षा जेईई मेन 2027 सेशन 1 की परीक्षा 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा एनआईटी, ट्रिपलआईटी और अन्य भाग लेने वाले संस्थानों के स्नातक इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होती है। जेईई मेन, जेईई एडवांस्ड के लिए पात्रता परीक्षा भी है। जेईई एडवांस्ड के माध्यम से आईआईटी में प्रवेश मिलता है। JEE Main 2027 के लिए ऐसे भरें फॉर्म सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं। JEE Main 2027 सेशन 1 के ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें। पहली बार आवेदन कर रहे उम्मीदवार New Registration चुनें। पहले से पंजीकृत उम्मीदवार आवेदन संख्या और पासवर्ड से लॉग इन करें। मांगी गई व्यक्तिगत, शैक्षणिक और परीक्षा केंद्र से जुड़ी जानकारी भरें। निर्धारित फोटो और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। उपलब्ध ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क और विलंब शुल्क का भुगतान करें। फॉर्म जमा करें और भविष्य के लिए पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
#Education #National #JeeMain2027 #Nta #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 26, 2026, 13:07 IST
जेईई मेन 2027: विलंब शुल्क के साथ आवेदन का आज आखिरी दिन, रात इतने बजे तक जरूर भर दें फॉर्म, कितना लगेगा शुल्क? #Education #National #JeeMain2027 #Nta #VaranasiLiveNews
