Kullu News: जवाहर नवाेदय का प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित, 80 का चयन
कुल्लू। जवाहर नवाेदय विद्यालय बंदरोल ने छठी कक्षा की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। कक्षा के लिए 80 सीटों पर अभ्यर्थियों का चयन होना था। वहीं, मेरिट के आधार पर विद्यालय प्रबंधन ने परिणाम घोषित कर इन सीटों को अभ्यर्थियों का चयन कर दिया है। अब प्रबंधन चयनित अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश प्रक्रिया की अन्य औपचारिकताएं पूर्ण करने में जुट गया है।जिले में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए 1,901 अभ्यर्थियों ने आवदेन किया था। इनमें 1,357 अभ्यर्थियों ने 11 अप्रैल को परीक्षा दी थी। इस परीक्षा के लिए जिले के सात शिक्षा खंडों कुल्लू-एक, कुल्लू-दो, नग्गर, बंजार, सैंज, निरमंड और आनी में छह केंद्र स्थापित किए गए थे। परीक्षा के बाद अब परिणाम के अनुसार 80 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। अब अभ्यर्थी विद्यालय में छठीं से 12वीं तक की परीक्षा कर सकेंगे। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रताप सिंह ने कहा कि छठी कक्षा में प्रवेश के लिए करवाई गई परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है और निर्धारित 80 सीटों के लिए मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन हुआ है।
#KulluNewsHpNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 27, 2026, 17:58 IST
Kullu News: जवाहर नवाेदय का प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित, 80 का चयन #KulluNewsHpNews #VaranasiLiveNews
