Janjgir-Champa : पेशाब करने से रोकने पर हुआ विवाद, लाठी-डंडों से हमला कर युवक को किया गंभीर घायल

सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत फगुरम चौकी पुलिस ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट करने वाले चार आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त तीन बांस के डंडे भी बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई 2026 को पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके घर के पास पेशाब करने से मना करने की बात पर आरोपीगण एकराय होकर उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने पहले अश्लील गाली-गलौज की, फिर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके पुत्र गौरीशंकर जोशी पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में गौरीशंकर के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घायल को इलाज के लिए खरसिया के पद्मावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए फरार होने की फिराक में लगे चारों आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में जगतराम ओगर (49), हिमालय प्रसाद ओगर (29), मोहन जोशी (29) और रानु ओगर शामिल हैं। पूछताछ में सभी ने वारदात करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तीन बांस के डंडे जब्त कर चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

#CityStates #Crime #Janjgir-champa #JanjgirChampaNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 12, 2026, 18:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Janjgir-Champa : पेशाब करने से रोकने पर हुआ विवाद, लाठी-डंडों से हमला कर युवक को किया गंभीर घायल #CityStates #Crime #Janjgir-champa #JanjgirChampaNews #VaranasiLiveNews