Janjgir-Champa: घर में घुसकर जमकर मारपीट, गाड़ियों में तोड़फोड़, पुरानी रंजिश को लेकर हमला, एसपी से गुहार

जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के कोसा गांव में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर एक बार फिर विवाद हो गया। आरोप है कि शुक्रवार को एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट की और कार व बाइक में तोड़फोड़ की। घटना में घायल महिलाओं को डायल-112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। जानकारी के अनुसार, करीब 15 दिन पहले भी कोसा गांव में यादव और केंवट परिवार के बीच विवाद हुआ था। उस मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुराने मामले में समझौते का दबाव बनाया जा रहा था, लेकिन समझौता नहीं होने पर शुक्रवार को कुछ लोगों ने उनके घर पहुंचकर महिलाओं के साथ लाठी-डंडों और मुक्कों से मारपीट की। आरोप है कि घर के बाहर खड़ी कार और बाइक में भी तोड़फोड़ की गई। घटना में घायल महिलाओं को डायल-112 की टीम ने अस्पताल पहुंचाया, जबकि मुलमुला पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और परिवार की सुरक्षा की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने एसडीओपी अकलतरा प्रदीप सोरी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच निष्पक्ष रूप से की जा रही है और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पीड़ित परिवार ने सुरक्षा की मांग करते हुए भविष्य में किसी अप्रिय घटना की आशंका जताई है। वहीं पुलिस ने गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने और सभी पक्षों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भरोसा दिया है। मामले की जांच जारी है।

#CityStates #Janjgir-champa #JanjgirChampaNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 28, 2026, 14:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Janjgir-Champa: घर में घुसकर जमकर मारपीट, गाड़ियों में तोड़फोड़, पुरानी रंजिश को लेकर हमला, एसपी से गुहार #CityStates #Janjgir-champa #JanjgirChampaNews #VaranasiLiveNews