GPM News: ट्रैक्टर-ट्रॉली किराए पर लेकर फर्जी दस्तावेजों से बेचने वाला गिरफ्तार, किसानों से ठगी का खुलासा

अकलतरा थाना पुलिस ने किसानों के साथ ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी जोकि किसानों से ट्रैक्टर-ट्रॉली किराए पर लेकर उन्हें फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से बेच देता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के 4 ट्रैक्टर इंजन और 1 ट्रॉली बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनुराग दास महंत (34 वर्ष) निवासी खैरा चौकी नैला के रूप में हुई है। आरोपी लंबे समय से किसानों को अपना निशाना बना रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले किसानों से ट्रैक्टर किराए पर लेने का भरोसा दिलाता था। इसके बाद वह ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर फर्जी शपथ पत्र तैयार कर अन्य लोगों को बेच देता था। वारदात के बाद आरोपी मोबाइल बंद कर फरार हो जाता था। मामले का खुलासा तब हुआ जब विनोद कुमार खुसरो, निवासी परसाही नाला ने थाना अकलतरा में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि आरोपी ने काम के बहाने उनका ट्रैक्टर-ट्रॉली लिया था, लेकिन वापस नहीं किया। बार-बार संपर्क करने पर आरोपी टालमटोल करता रहा और फरार हो गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में जुट गई। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने स्वीकार किया कि वह अलग-अलग नामों से किसानों को झांसा देकर ट्रैक्टर किराए पर लेता था और फर्जी दस्तावेजों के जरिए उन्हें बेच देता था। आरोपी ने अकलतरा, पामगढ़ और नैला क्षेत्र में इस तरह की कई वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

#CityStates #Crime #Janjgir-champa #JanjgirChampaNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 07, 2026, 11:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




GPM News: ट्रैक्टर-ट्रॉली किराए पर लेकर फर्जी दस्तावेजों से बेचने वाला गिरफ्तार, किसानों से ठगी का खुलासा #CityStates #Crime #Janjgir-champa #JanjgirChampaNews #VaranasiLiveNews