Nainital News: जनता की समस्याओं का समाधान करें अफसरःकैड़ा
जनता की समस्याओं का समाधान करें अफसरःकैड़ामाई सिटी रिपोर्टरहल्द्वानी। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बृहस्पतिवार को जमरानी बाध परियोजना से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जमरानी बाध परियोजना एक महत्वपूर्ण योजना है। इसके कार्योँ को समय से पूरा किया जाए। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति के बारे में जानकरी ली और अधिकारियों को जमरानी बाध परिजनों के निर्माण में प्रभावित परिवार के सदस्य को व स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को जमरानी बाध परियोजना के निर्माण में हर कार्य पर स्थानीय जनता को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।मंत्री कैड़ा ने विभागों के अधिकारियों को जनता की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए! बैठक में सिचाई विभाग, जमरानी बाध परियोजना के अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
#JanataKeeSamasyaonKaSamaadhaanKarenNaukarahkaida #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 07, 2026, 22:22 IST
Nainital News: जनता की समस्याओं का समाधान करें अफसरःकैड़ा #JanataKeeSamasyaonKaSamaadhaanKarenNaukarahkaida #VaranasiLiveNews
