UP: मुस्कुराती आखिरी सेल्फी, पीछे छोड़ गई आंसू, सफेद कार खून से लाल; साढ़े 14 फीट की टवेरा 10 फीट में सिमटी

अयोध्या की धार्मिक यात्रा से लौट रहे महरौनी के आठ श्रद्धालुओं की सोमवार सुबह जालौन जिले के कालपी इलाके में जोल्हूपुर मोड़ पर सड़क हादसे में मौत हो गई। सरयू नदी के घाट पर ली गई उनकी मुस्कुराती तस्वीर अब परिजनों के लिए आखिरी याद बन गई है, जिसने पूरे कस्बे को गहरे शोक में डुबो दिया। महरौनी के टीकमगढ़ रोड स्थित खचवाचपुरा मोहल्ले के रहने वाले सभी लोग 30 अप्रैल को अयोध्या गए थे। वहां उन्होंने सरयू नदी में खंडित मूर्तियों का विसर्जन किया और हनुमानगढ़ी व रामलला के दर्शन किए। इसी दौरान उन्होंने सरयू घाट पर मुस्कुराते हुए सेल्फी ली। शायद इस उम्मीद में कि यह पल जीवनभर की याद बनेगा, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह उनकी जिंदगी की आखिरी तस्वीर बन जाएगी।

#CityStates #Jhansi #Lalitpur #Jalaun #Kanpur #UttarPradesh #JalaunRoadAccident #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 05, 2026, 11:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: मुस्कुराती आखिरी सेल्फी, पीछे छोड़ गई आंसू, सफेद कार खून से लाल; साढ़े 14 फीट की टवेरा 10 फीट में सिमटी #CityStates #Jhansi #Lalitpur #Jalaun #Kanpur #UttarPradesh #JalaunRoadAccident #VaranasiLiveNews