जालौन: कालपी में बारिश का कहर, भरभराकर गिरा जर्जर मकान, मलबे में दबी गृहस्थी, परिवार ने लगाई मदद की गुहार

जालौन जिले के कालपी कस्बे में लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे नगर के काजीपुरा मोहल्ले में एक पुराना जर्जर मकान अचानक भरभराकर ढह गया। मकान के मलबे में घर में रखा गृहस्थी का सामान दबकर नष्ट हो गया। हादसे के समय परिवार के लोग आसपास थे, लेकिन गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई और बड़ा हादसा टल गया। काजीपुरा मोहल्ला निवासी संतोष विश्वकर्मा का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। मकान गिरने के बाद परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। बारिश के बीच सिर से छत छिन जाने के कारण परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है।

#CityStates #Kanpur #Jalaun #JalaunNews #JalaunCrimeNews #KalpiHouseCollapseRain #KazipuraKalpiIncidentJalaun #KalpiRainNewsAmarUjala #JalaunAdministrationReliefNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 26, 2026, 11:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




जालौन: कालपी में बारिश का कहर, भरभराकर गिरा जर्जर मकान, मलबे में दबी गृहस्थी, परिवार ने लगाई मदद की गुहार #CityStates #Kanpur #Jalaun #JalaunNews #JalaunCrimeNews #KalpiHouseCollapseRain #KazipuraKalpiIncidentJalaun #KalpiRainNewsAmarUjala #JalaunAdministrationReliefNews #VaranasiLiveNews