जयपुर में आज कांग्रेस की हिसाब मांगो रैली , नगर निगम का घेराव; टोंक रोड-अजमेर रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन

जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आज 10 अगस्त को नगर निगम के खिलाफ हिसाब मांगो रैली निकाली जाएगी। कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता, नेता, विधायक, विधानसभा प्रत्याशी और निवर्तमान पार्षद सुबह 10 बजे टोंक रोड स्थित नेहरू प्लेस पर जुटेंगे। यहां से जुलूस के रूप में रवाना होकर नगर निगम पहुंचेंगे और निगम का घेराव करेंगे। प्रदर्शन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने टोंक रोड और अजमेर रोड पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। नगर निगम के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन जयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा के अनुसार रैली में नगर निगम में कथित भ्रष्टाचार, करों के नाम पर वसूली, शहर में बदहाल बुनियादी सुविधाओं और आमजन की समस्याओं को लेकर विरोध जताया जाएगा। कांग्रेस का आरोप है कि शहर में सड़कों और फुटपाथों पर अतिक्रमण बढ़ रहा है। बेतरतीब पार्किंग से यातायात व्यवस्था प्रभावित है। जगह-जगह सड़कें टूटी हुई हैं और गड्ढों के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा कांग्रेस सीवरेज व्यवस्था की बदहाली, जाम नालों और बंद रोड लाइटों को लेकर भी नगर निगम को घेरने की तैयारी में है। पार्टी का आरोप है कि निगम की ओर से करों की लगातार वसूली की जा रही है, लेकिन आम नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं पर्याप्त रूप से नहीं मिल रही हैं। सुनील शर्मा ने कहा कि शहर में अतिक्रमण बढ़ रहा है, सड़कें बदहाल हैं, सीवरेज व्यवस्था खराब है और कई इलाकों में स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आम आदमी परेशान है और अब कांग्रेस नगर निगम से इन समस्याओं का हिसाब मांगेगी। यह भी पढें-राजस्थान:प्रसूता की मौत के बाद जनाना अस्पताल में तीन घंटे हंगामा, शव ले जाने पर पुलिस-परिजनों में हुई नोकझोंक प्रदर्शन के चलते टोंक रोड पर डायवर्जन प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए टोंक रोड पर कई जगह यातायात डायवर्ट रहेगा। - टोंक रोड से अजमेरी गेट की ओर आने वाले यातायात को लक्ष्मी मंदिर से सहकार मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा। - पीएचईडी की तरफ से टोंक रोड आने वाले वाहनों को श्रीराम पथ से भेजा जाएगा। श्रीराम पथ से टोंक रोड की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। -विधानसभा रोड स्थित कैलाश टावर से टोंक रोड की ओर आने वाले वाहनों को समानांतर मार्गों से निकाला जाएगा। -देवी पथ से टोंक रोड की ओर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। - पंकज सिंघवी मार्ग से टोंक रोड जाने वाले वाहनों को भी डायवर्ट किया जाएगा। - दोनों तरफ मुख्य मार्ग बंद होने की स्थिति में जनता स्टोर से यूनिवर्सिटी मोड़ की ओर आने वाले यातायात को राजेंद्र मार्ग की तरफ भेजा जाएगा। वहीं अजमेरी गेट से सांगानेर जाने वाले वाहनों को रामबाग चौराहे से जेडीए चौराहा और अंबेडकर सर्किल की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। यातायात दबाव बढ़ने पर आरबीआई तिराहे से गणेश मंदिर तिराहे की ओर भी डायवर्जन किया जा सकता है। बसों के रूट में भी बदलाव टोंक रोड से सिंधी कैंप आने वाली बसों को यातायात दबाव बढ़ने पर गोपालपुरा पुलिया के नीचे से गोपालपुरा बाईपास, किसान धर्म कांटा, 200 फीट चौराहा, एक्सप्रेस हाईवे, रोड नंबर-14 और सीकर रोड के रास्ते सिंधी कैंप भेजा जाएगा। सिंधी कैंप से टोंक रोड जाने वाली बसें गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहा, अजमेर रोड, सोडाला, गुर्जर की थड़ी और गोपालपुरा बाईपास होकर टोंक रोड पहुंच सकेंगी। अजमेर रोड पर भी बदली रहेगी यातायात व्यवस्था अजमेर रोड पर जयपुर की ओर आने वाले सामान्य यातायात को 200 फीट चौराहे से बदरवास और किसान धर्म कांटा की ओर डायवर्ट किया जाएगा। एक्सप्रेस हाईवे की तरफ से 200 फीट चौराहे की ओर आने वाले वाहनों को स्लिप लेन में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मानसरोवर की तरफ से अजमेर रोड होते हुए शहर की ओर आने वाले वाहन गोपालपुरा बाईपास और सोडाला होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। दोनों तरफ मुख्य मार्ग बंद होने की स्थिति में जयपुर से अजमेर की ओर जाने वाले वाहनों को पुरानी चुंगी अजमेर रोड से क्वीन रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा। अजमेर रोड पर बसों के लिए वैकल्पिक मार्ग अजमेर रोड से सिंधी कैंप आने वाली बसों को 200 फीट चौराहे से एक्सप्रेस हाईवे, रोड नंबर-14 और सीकर रोड के रास्ते सिंधी कैंप भेजा जाएगा। वहीं, सिंधी कैंप से अजमेर रोड जाने वाली बसें गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहा, अजमेर रोड, सोडाला, गुर्जर की थड़ी, गोपालपुरा बाईपास, किसान धर्म कांटा और 200 फीट चौराहे के रास्ते जा सकेंगी। जरूरत पड़ने पर सिंधी कैंप से सीकर रोड, रोड नंबर-14 और एक्सप्रेस हाईवे होकर भी अजमेर रोड जाने का विकल्प रहेगा। एंबुलेंस और जरूरी सेवाओं के वाहनों को छूट ट्रैफिक पुलिस के अनुसार एंबुलेंस और आवश्यक सेवाओं के वाहनों की आवाजाही निर्बाध रखी जाएगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि प्रदर्शन के दौरान टोंक रोड और अजमेर रोड के प्रभावित हिस्सों से बचें और अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।

#CityStates #Jaipur #Rajasthan #JaipurCongress #HisabMangoRally #JaipurNagarNigam #CongressProtestJaipur #JaipurMunicipalCorporation ##jaipur ##agitation #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 10, 2026, 03:47 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




जयपुर में आज कांग्रेस की हिसाब मांगो रैली , नगर निगम का घेराव; टोंक रोड-अजमेर रोड पर ट्रैफिक डायवर्जन #CityStates #Jaipur #Rajasthan #JaipurCongress #HisabMangoRally #JaipurNagarNigam #CongressProtestJaipur #JaipurMunicipalCorporation ##jaipur ##agitation #VaranasiLiveNews