Kullu News: जाहलमा पुल क्षतिग्रस्त, लाहौल की 14 पंचायतों, पांगी घाटी का संपर्क कटा, सैकड़ों वाहन फंसे

उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। एसकेटीटी सड़क पर भारी मलबा और चट्टानें गिरने से जाहलमा नाले का पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे लाहौल की 14 पंचायतों के साथ समूची पांगी घाटी का लाहौल स्पीति जिला मुख्यालय और मनाली से संपर्क टूट गया है। घाटी की जाहलमा, जुंडा, नालडा, मूरिंग, थिरोट, किशोरी, त्रिलोकनाथ, शकोली, उदयपुर, चिमरेट, तिंगरेट, मड्ग्रां, सलग्रां और तिंदी आदि पंचायतों के लोगों को अब आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग बंद पड़ने से घाटी में पर्यटकों सहित सैकड़ों वाहन फंस गए हैं। इसके साथ ही इस पुल के बंद होने से केलांग और मनाली की तरफ से जम्मू को जोड़ने वाले रास्ते भी आना जाना ठप पड़ गया है। हालांकि पहाड़ी से मलबा गिरने से पहले ही जिला प्रशासन ने वाहनों की आवाजाही रात से ही पूरी तरह रोक दी थी लेकिन देर रात को काफी मात्रा में सड़क पर मलबा और चट्टाने गिर गईं। यह मलबा पुल के एक छोर पर आ गिरा। इससे पुल वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह असुरक्षित हो गया। ऐसे में प्रशासन ने अब पुल को असुरक्षित घोषित कर दिया है।विधायक ने लिया जायजास्थानीय विधायक अनुराधा राणा ने घटना के बाद बुधवार सुबह मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बीआरओ से जल्द वैकल्पिक मार्ग बनाने के साथ अतिरिक्त पुल बनाने की बात रखी। इस दौरान उन्होंने जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि चट्टानें व भूस्खलन से जाहलमा और हालिंग गांव की पेयजल पाइपलाइन को हुए नुकसान को ठीक कर जल्द आपूर्ति बहाल की जाए।पुल असुरक्षित हो जाने के बाद नाले से वैकल्पिक सड़क निकाली जा रही है। इसके चलते यहां वैकल्पिक तौर पर वाहनों की आवाजाही जल्द शुरू करवाने की कोशिश की जा रही है। पुल और उसके आसपास की जगह सुरक्षित नहीं है। अतिरिक्त पुल तैयार करने के लिए साइट देखी जा रही है। मेजर पारस, ओसी, सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) 94 आरसीसी

#KulluNewsHpNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 27, 2026, 18:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Kullu news hp news



Kullu News: जाहलमा पुल क्षतिग्रस्त, लाहौल की 14 पंचायतों, पांगी घाटी का संपर्क कटा, सैकड़ों वाहन फंसे #KulluNewsHpNews #VaranasiLiveNews