Delhi NCR News: बस में आईटीआई के छात्र से मारपीट, लूटपाट
-सात बदमाश मोबाइल और टैब लूटकर भागे, विरोध करने पर ब्लेड से किया हमला -द्वारका साउथ थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन में जुटीअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। द्वारका साउथ इलाके में शनिवार सुबह चलती बस में आईटीआई के छात्र के साथ लूटपाट का मामला सामने आया है। सात बदमाशों ने पीड़ित से धक्का मुक्की कर पहले उसके जेब से मोबाइल निकाल लिया और फिर बैग से टैब लेकर भागने लगे। पीड़ित के विरोध पर बदमाशों ने उसपर ब्लेड से हमला कर दिया, बचाव के बावजूद युुवक घायल हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के मुताबिक 19 साल का हन्नी अपने परिवार के साथ मुबारकपुर डबास गांव में रहता है। वह आईटीआई की पढ़ाई कर रहा है। हन्नी ने बताया कि शनिवार सुबह वह द्वारका सेक्टर दो से नजफगढ़ के लिए बस रूट संख्या 764 एसी बस पर सवार हुआ। चढ़ने के दौरान दरवाजे पर मौजूद कुछ युवकों ने धक्का मुक्की की और इस दौरान उनलोगों ने शर्ट की जेब से मोबाइल फोन निकाल लिया। उसके बाद उनलोगों ने उसके पिठ्ठू बैग से टैब निकालने लगे। इसका अहसास होने पर पीड़ित ने बदमाशों का विरोध किया।आरोप है कि बदमाशों ने उसपर ब्लेड से हमला कर दिया। बचाव करने पर उसके चेहरे पर ब्लेड लग गया। साथ ही ब्लेड लगने से उसका बैग फट गया। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है, आगे की जांच में जो साक्ष्य सामने आएंगे उसके मुताबिक मामले में धारा को जोड़कर कार्रवाई की जाएगी।
#ITIStudentBeatenUpAndRobbedInBus #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 30, 2026, 21:34 IST
Delhi NCR News: बस में आईटीआई के छात्र से मारपीट, लूटपाट #ITIStudentBeatenUpAndRobbedInBus #VaranasiLiveNews
