AmbedkarNagar News: नशे में पौत्र ने बाबा के सिर पर डंडा से किया वार, कुछ ही समय में तोड़ दिया दम

यूपी के अंबेडकरनगर में शराब के नशे में धुत पौत्र ने अपने बाबा रामजीत (76) पर डंडे से वार कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के मड़हरा गांव की है। गांव निवासी संगीता देवी के मुताबिक, बृहस्पतिवार की शाम 7.00 बजे परिवार के सभी सदस्य घर पर मौजूद थे। ससुर रामजीत चारपाई पर बैठकर खाना खा रहे थे। इसी बीच पौत्र पनीष (20) नशे की हालत में घर पहुंचा। नशे में धुत पनीष को देखकर बाबा रामजीत ने उसे फटकार लगाई। बाबा की फटकार से पनीष आक्रोशित हो गया। उसने अपने बाबा के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करना शुरू कर दिया। रामजीत ने इसका विरोध किया तो पनीष ने पास में पड़े एक डंडे को उठाया और बाबा के सिर पर प्रहार कर दिया। इसके बाद उन्हें धकेल दिया। इस पर संगीता और उनके पति दीपचंद तुरंत बीच-बचाव के लिए दौड़े। लेकिन, तब तक रामजीत दीवार से टकराकर गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर चुके थे। लहुलुहान हालत में उन्हें तत्काल सीएचसी, भियांव ले जाया गया। वहां गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर अजय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। मृतक रामजीत के इकलौते बेटे दीपचंद हैं। उनकी छह संतानों में बड़ा बेटा पनीष, गिरीश, प्रवीन और बेटियां सोनाली, मोनाली व मिताली हैं। अचानक हुई इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है। बहू-बेटे और अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।

#CityStates #AmbedkarNagar #Lucknow #UttarPradesh #AmbedkarNagarPolice #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 07, 2026, 20:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




AmbedkarNagar News: नशे में पौत्र ने बाबा के सिर पर डंडा से किया वार, कुछ ही समय में तोड़ दिया दम #CityStates #AmbedkarNagar #Lucknow #UttarPradesh #AmbedkarNagarPolice #VaranasiLiveNews