Mandi News: आईटीआई बतैल में 22 को होंगे साक्षात्कार

बलद्वाड़ा (मंडी)। आईटीआई बतैल में 22 जुलाई को सुबह 10 बजे परिसर साक्षात्कार होंगे। कंपनी विभिन्न तकनीकी ट्रेडों के योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेगी। आईटीआई बतैल के प्रधानाचार्य तारा चंद धीमान ने बताया कि भर्ती फिटर, डीजल मेकेनिक, मोटर मेकेनिक, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, शीट मेटल, सीओपीए, टूल एंड डाई मेकर, ट्रैक्टर मेकेनिक, इलेक्ट्रॉनिक्स मेकेनिक, पेंटर और पीपीओ सहित विभिन्न ट्रेडों के लिए होगी। आवेदक की आयु 18 से 26 वर्ष के बीच और 10वीं में न्यूनतम 40 प्रतिशत व आईटीआई में 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। भर्ती प्रक्रिया में केवल पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे। योग्य पासआउट एवं रि-अपीयर अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों का 25 जुलाई को आईटीआई सुंदरनगर में साक्षात्कार होगा। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी 28,300 प्रतिमाह वेतन के साथ ईपीएफ, कैंटीन सुविधा, वर्दी, जूते, पीपीई किट और हॉस्टल जैसी सुविधाएं प्रदान करेगी।

#InterviewsToBeHeldAtITIBatailOnThe22nd. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 14, 2026, 15:51 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Mandi News: आईटीआई बतैल में 22 को होंगे साक्षात्कार #InterviewsToBeHeldAtITIBatailOnThe22nd. #VaranasiLiveNews