रायगढ़ में वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़: नौ लाख की 21 बाइक बरामद, पांच शातिर चोर भी दबोचे

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में चक्रधर नगर पुलिस ने अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने करीब 9 लाख रुपये कीमत की 21 मोटरसाइकिलें बरामद कर पांच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। बीती 11 जुलाई को शहर के कमला नेहरू गार्डन के सामने से एक हीरो स्प्लेंडर चोरी हुई थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने वाहन चोरों की पतासाजी शुरू की। मुखबिर की सूचना पर मेडिकल कॉलेज रोड से अनिल मिश्रा और अमृत बहादुर को पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने अपने साथियों बोलो निषाद, चंद्रकुमार तिवारी और चंदन राय के नाम बताए। पुलिस ने कमला नेहरू गार्डन के पास से इन तीनों अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। आरोपियों ने रायगढ़, कोरबा, सक्ती जिले के डभरा एवं मालखरौदा क्षेत्र, ओडिशा के बरगढ़ तथा अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने अनिल मिश्रा से 10, अमृत बहादुर से 2, बोलो निषाद से 5 और चंद्रकुमार तिवारी से 4 मोटरसाइकिलें बरामद कीं, जिनकी कुल कीमत करीब 9 लाख रुपये है। आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड आरोपियों ने पुलिस को वाहन चोरी का अपना तरीका बताया। वे भीड़भाड़ वाले स्थानों की रेकी कर कमला नेहरू पार्क जैसे क्षेत्रों को निशाना बनाते थे। गिरोह मुख्य रूप से हीरो स्प्लेंडर एवं एचएफ डीलक्स जैसी मोटरसाइकिलें चुराकर अन्य जिलों एवं राज्यों में बेच देता था। गिरफ्तार अनिल मिश्रा एवं चंदन राय का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड है। चंदन राय 2015 से वाहन चोरी में संलिप्त रहा है, जबकि अनिल मिश्रा के विरुद्ध भी पहले कई अपराध दर्ज हैं। फरार आरोपियों की तलाश और कानूनी कार्रवाई पूछताछ में आरोपियों ने अपने दो अन्य फरार साथियों के नाम बताए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। चक्रधर नगर पुलिस ने सभी पांच आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत संगठित अपराध की धाराएं जोड़ीं। उन्हें न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में अनिल मिश्रा (38), बोलो निषाद (38), अमृत बहादुर (37), चंद्रकुमार तिवारी (37) और चंदन राय (24) शामिल हैं।

#CityStates #Crime #Raigarh #RaigarhNews #RaigarhCrime #Chhattisgarh #CgNewsToday #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 14, 2026, 15:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




रायगढ़ में वाहन चोरी गिरोह का भंडाफोड़: नौ लाख की 21 बाइक बरामद, पांच शातिर चोर भी दबोचे #CityStates #Crime #Raigarh #RaigarhNews #RaigarhCrime #Chhattisgarh #CgNewsToday #VaranasiLiveNews