Etah News: टेंपो और बैटरी चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश

एटा। घर के बाहर खड़े टेंपो, इनवर्टर और अन्य बैटरियों को चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। तीनों अलीगढ़ जनपद के निवासी हैं। उनके पास से चोरी का एक टेंपो और 17 बैटरियां बरामद की गई हैं। कोतवाली देहात क्षेत्र से 10 जून को एक टेंपो चोरी हुआ था। सुबह करीब तीन बजे चोर टेंपो उठाकर ले गए थे। इस संबंध में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। एएएसपी डॉ. इलामारन जि. ने टीम गठित कर घटना का खुलासे के निर्देश दिए। पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार सवार तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें होरीलाल निवासी गांव गुरसिकरन, थाना हरदुआगंज जिला अलीगढ़, अनीश खां निवासी गोंडा रोड महफूज नगर थाना रोरावर अलीगढ़ और पप्पू निवासी गांव रतरोई थाना गंगीरी अलीगढ को गिरफ्तार किया है। एएसपी के अनुसार यह गिरोह बनाकर अलग-अलग जनपदों में चोरी की घटनाएं करते थे। तीनों के पास से एटा से चोरी किया गया टेंपो, 17 छोटी-बड़ी बैटरियां, एक कार बरामद की गई है। गिरफ्तारी करने वालों में प्रभारी निरीक्षक धमेंद्र पवार, एसआई अरविंद कुमार, एसओजी तथा सर्विलांस टीम के सदस्य शामिल रहे।--चोरी की बाइक सहित चोर गिरफ्तार अवागढ़। अवागढ़ पुलिस ने चोरी की बाइक समेत एक चोर को गिरफ्तार किया है। हरियाणा के फरीदाबाद निवासी दिनेश कुमार ने थाना अवागढ़ में प्राथमिक दर्ज थी। इसमें कहा था कि वह 17 जून को अपने भाई गिरजेश पाराशर से मिलने जैन मंदिर गली नंबर-1 स्थित रामप्रकाश पाठक के मकान पर आया था। उसकी बाइक चोरी हो गई थी। पुलिस ने बाइक समेत आरोपी जितेन्द्र निवासी नगला बाले अवागढ को गिरफ्तार किया है।

#Inter-districtGangStealingTemposAndBatteriesBusted #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 21, 2026, 23:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Etah News: टेंपो और बैटरी चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश #Inter-districtGangStealingTemposAndBatteriesBusted #VaranasiLiveNews