Yamuna Nagar News: असहज अनुभवों को साझा करने के लिए किया प्रेरित

जगाधरी। मिशन वात्सल्य के तहत जिला बाल संरक्षण इकाई की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चुहड़पुर कलां में विद्यार्थियों को सुरक्षा व अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इसके लिए विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित करवाया गया। कार्यक्रम का मुख्य संदेश चुप नहीं रहना, हमसे कहना रहा, जिससे विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं व असहज अनुभवों को खुलकर साझा करने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला बाल संरक्षण इकाई के लीगल ऑफिसर रंजन शर्मा रहे। रंजन शर्मा ने पॉक्सो अधिनियम की पृष्ठभूमि, उद्देश्य एवं इसके प्रमुख प्रावधानों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि इस अधिनियम में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यौन शोषण, उत्पीड़न, अश्लील प्रदर्शन व ऑनलाइन अपराधों से सुरक्षा प्रदान करता है और त्वरित न्याय सुनिश्चित करता है। इस दौरान विद्यार्थियों को अच्छे व बुरे स्पर्श की पहचान के बारे उदाहरण के साथ बताया। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति, भले ही परिचित व रिश्तेदार हो, अनुचित व्यवहार करता है तो बच्चे बिना डर के तुरंत अभिभावकों, शिक्षकों व किसी विश्वसनीय व्यक्ति को इसकी जानकारी दें। इकाई के सामाजिक कार्यकर्ता गुरप्रीत सिंह ने सभी को अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और शोषण की स्थिति में सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। वहीं, विद्यार्थियों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में बताया। वहीं, सोशल मीडिया व इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन फ्रॉड, साइबर बुलिंग व फेक प्रोफाइल से सर्तक रहने के तरीके बताए। संवाद

#InspiredToShareUncomfortableExperiences #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 03:18 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: असहज अनुभवों को साझा करने के लिए किया प्रेरित #InspiredToShareUncomfortableExperiences #VaranasiLiveNews