Kurukshetra News: भाईचारे और सौहार्द के साथ होली मनाने के लिए किया प्रेरित

कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में सोमवार को होली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो.वैद्य करतार सिंह धीमान और कुलसचिव प्रो.ब्रिजेंद्र सिंह तोमर ने शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के साथ फूलों और गुलाल से होली खेली और सभी को शुभकामनाएं दीं। कुलपति ने सभी को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ होली मनाने के लिए प्रेरित किया।इस दाैरान विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डांस, गीत, कविता और शेरो-शायरी की प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्साह से भर दिया। पूरा परिसर रंगों, हंसी और उमंग से सराबोर नजर आया। कुलपति प्रो.धीमान ने प्रह्लाद के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि सत्य, आस्था और सकारात्मकता की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जैसे भक्त प्रह्लाद ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने विश्वास और धैर्य को बनाए रखा, उसी प्रकार हमें भी जीवन में प्रेम, सद्भावना और एकता को अपनाना चाहिए। कुलसचिव प्रो.ब्रिजेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन संस्थान में पारिवारिक वातावरण को सुदृढ़ करते हैं और आपसी समन्वय को बढ़ावा देते हैं। इस माैके पर आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान के प्राचार्य प्रो.आशीष मेहता, आयुर्वेदिक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो.राजा सिंगला, कार्यक्रम संयोजक डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. विदुषी त्यागी, यूथ डायरेक्टर डॉ.सुधीर मलिक मौजूद रहे। संवाद

#InspiredToCelebrateHoliWithBrotherhoodAndHarmony #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 03, 2026, 03:25 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kurukshetra News: भाईचारे और सौहार्द के साथ होली मनाने के लिए किया प्रेरित #InspiredToCelebrateHoliWithBrotherhoodAndHarmony #VaranasiLiveNews