Basti News: आरपीएफ चौकी का निरीक्षण, सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
बभनान। सहायक सुरक्षा आयुक्त गोरखपुर धर्मेंद्र कुमार राणा ने सोमवार को बभनान रेलवे स्टेशन स्थित आरपीएफ चौकी का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों, ड्यूटी व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा कर रेलवे संपत्ति की सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश दिए। राणा ने ड्यूटी रजिस्टर, रोस्टर, उपस्थिति, नकदी पंजिका व पंजीकृत प्राथमिकी अभिलेखों का अवलोकन कर सुधार के निर्देश दिए। चौकी प्रभारी विश्वामित्र यादव को क्षेत्र में जनजागरूकता अभियान चलाने को कहा गया। राणा ने रेलवे क्रॉसिंग संख्या 222 और 223 पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए। इसके लिए सिविल पुलिस और यातायात पुलिस से समन्वय कर होमगार्ड तैनात कराने का प्रयास होगा। वहीं, चौकी प्रभारी ने क्रॉसिंग गेट क्षतिग्रस्त होने की घटनाओं का हवाला देते हुए अतिरिक्त आरपीएफ जवानों की तैनाती की मांग की। संवाद
#BastiNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 25, 2026, 02:40 IST
Basti News: आरपीएफ चौकी का निरीक्षण, सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश #BastiNews #VaranasiLiveNews
