Yamuna Nagar News: इनेलो कार्यकर्ताओं ने महंगाई, भ्रष्टाचार के विरोध में किया प्रदर्शन

पानीपत। इनेलो (इंडियन नेशनल लोकदल) कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर महंगाई, भ्रष्टाचार और सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार रोष प्रदर्शन किया। इससे पहले उन्होंने करीब दो घंंटे तक स्काईलार्क के सामने एलिवेटेड हाईवे के नीचे रोष जताया। इसके बाद उन्होंने प्रधानमंत्री के नाम सडीएम मनदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा।जिला प्रभारी धर्मेंद्र ढुल और जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी की अगुवाई में कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिला सचिवालय पहुंचे। यहां पर धमेंद्र ढुल ने कहा कि भाजपा की सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है। लोग दिनरात काम करने के बाद दो वक्त का खाना भी मुश्किल से कर पाते हैं। मध्यम वर्ग को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी ने कहा कि महंगाई में गरीब की थाली से भोजन छीन लिया है और बिना रिश्वत के जनता का कोई काम नहीं हो रहा। सरकारी विभागों में बिना कुछ लिए फाइल पास नहीं की जा रही है। लोगों को अपने काम निकलवाने के बाद मजबूरीवश इस रास्ते को अपनाना पड़ता है। सरकार सब कुछ जानकर भी मौन बनी हुई है। इनेलो जनता के हक की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ेगी। युवा राष्ट्रीय सचिव डॉ. नवीन नैन भालसी ने कहा कि सरकार ने पिछले 15 दिन में पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत कई बार बढ़ाई है। ट्रांसपोर्टर ने माल भाड़ा 10 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है। दूध, दही के साथ फल व सब्जी भी महंगे कर दिए गए हैं। इनेलो पेट्रोलियम पदार्थों के रेट कम करने की मांग कर रहा है। सरकार को जनहित में देखते हुए तुरंत कदम उठाना चाहिए। इस मौके पर एडवोकेट राजेंद्र जागलान, राजेश झट्टीपुर, मनोज जोरासी, हेमराज जागलान, कृष्ण भौक्कर, हरपाल महावटी, राजू नांदल व शीशपाल फोर मौजूद रहे। संवाद नवनियुक्त ब्लॉक समिति चेयरमैन कुलदीप राणा। संवाद

#INLDWorkersProtestedAgainstInflationAndCorruption. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 02, 2026, 06:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: इनेलो कार्यकर्ताओं ने महंगाई, भ्रष्टाचार के विरोध में किया प्रदर्शन #INLDWorkersProtestedAgainstInflationAndCorruption. #VaranasiLiveNews