Faridabad News: हमलावरों की गाड़ी से घायल एएसआई की उपचार के दौरान मौत
धौज थाना इलाके में 12 अप्रैल को हुआ था हादसा, झगड़े की सूचन पर पहुंची थी ईआरवी टीम - अपराध शाखा एवीटीएस सिकरौना की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को 1 दिन के रिमांड पर लिया थाअमर उजाला ब्यूरोफरीदाबाद। धौज थाना इलाके में झगड़े की सूचना पर पहुंचे एएसआई राजेंद्र हमलावरों की गाड़ी से घायल हो गए थे, जो बृहस्पतिवार को शहीद हो गए। 12 अप्रैल को हुई वारदात के बाद से शहर के निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। एएसआई की मौत होने पर धौज थाना में दर्ज हुई इस एफआईआर में अब हत्या के प्रयास की जगह हत्या की धारा जोड़ी जा रही है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात इलाज के दौरान एएसआई राजेंद्र की मौत हो गई। एएसआई राजेंद्र 1998 में पुलिस में भर्ती हुए थे और वे गुरुग्राम के धनकोट गांव के रहने वाले हैं। ईआरवी 173 पर वे बतौर इंचार्ज तैनात थे। धौज थाना इलाके वारदात 12 अप्रैल को पुलिस टीम को सूचना मिली कि आलमपुर गांव में बीएसए कॉलेज के पीछे झगड़ा हो रहा है। ईआवी टीम मौके पर पहुंची तो दो पक्ष आपस में झगड़ा कर रहे थे। पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को समझाने और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया तो एक पक्ष के सद्दाम व आलम ने एएसआई राजेंद्र को अपनी गाड़ी से टक्कर मारी और गाड़ी भगा ले गए। मामले में सिपाही सोनू की शिकायत पर धौज थाना में हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई।मामले में दो आरोपियों, सिरोही गांव के रहने वाले सद्दाम और आलमपुर गांव के आलम को अपराध शाखा एवीटीएस सिकरोना की टीम ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। बुधवार को आरोपियों को अदालत में पेश कर 1 दिन के रिमांड पर लिया गया। बुधवार रात ही इलाज के दौरान एएसआई राजेंद्र शहीद हो गए। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि 12 अप्रैल को उनका गांव के ही साहिल और उसके पिता के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। साहिल ने कॉल कर पुलिस को बुलाया। पुलिस टीम ने उन्हें थाने चलने के लिए कहा तो तैश में आकर गाड़ी में बैठकर पुलिसकर्मी को टक्कर मारकर भाग गए। स्विफ्ट गाड़ी आलम की है और वारदात के समय वही गाड़ी चला रहा था।
#InjuredASIDiesDuringTreatmentAfterBeingStruckByAttackers'Vehicle. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 16, 2026, 17:15 IST
Faridabad News: हमलावरों की गाड़ी से घायल एएसआई की उपचार के दौरान मौत #InjuredASIDiesDuringTreatmentAfterBeingStruckByAttackers'Vehicle. #VaranasiLiveNews
