Hamirpur (Himachal) News: डेटा साइंस, एआई पाठ्यक्रमों की दी जानकारी

धनेटा (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय धनेटा में वीरवार को नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्राचार्य डॉ. ज्ञानचंद राणा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को बीएससी डेटा साइंस, बीएससी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बीसीए, बीए और बीकॉम, महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विभिन्न गतिविधियों सहित नवनिर्मित भवन की आधुनिक सुविधाओं से अवगत कराया। प्राचार्य ने कहा कि धनेटा प्रदेश का पहला महाविद्यालय है, जहां शैक्षणिक सत्र 2026-27 से रोजगारोन्मुखी स्नातक पाठ्यक्रम शुरू किए गए हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से इन भविष्य उन्मुख पाठ्यक्रमों का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।

#InformationProvidedOnDataScienceAndAICourses. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 09, 2026, 16:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hamirpur (Himachal) News: डेटा साइंस, एआई पाठ्यक्रमों की दी जानकारी #InformationProvidedOnDataScienceAndAICourses. #VaranasiLiveNews