Rishikesh News: कैंसर मरीजों को दी प्राकृतिक चिकित्सा की जानकारी

ऋषिकेश। इंटास फाउंडेशन की ओर से कैंसर मरीजों और उनके तीमारदारों को प्राकृतिक चिकित्सा एवं रिफ्लेक्सोलॉजी की जानकारी दी गई। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में डॉ. अंजलि ओहरी ने अपना घर फाउंडेशन में मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उपचार के दौरान उनकी जरूरतों और अनुभवों की जानकारी ली। डॉ. ओहरी ने मरीजों और तीमारदारों को प्राकृतिक चिकित्सा (नेचुरोपैथी) और रिफ्लेक्सोलॉजी से जुड़ी जानकारी दी। साथ ही इनके संभावित उपयोग और आवश्यक सावधानियों के बारे में भी बताया। फाउंडेशन एम्स में उपचार करा रहे कैंसर मरीजों और उनके तीमारदारों को निशुल्क भोजन, आवास और अस्पताल तक आने-जाने की परिवहन सुविधा उपलब्ध करा रहा है। संवाद

#InformationOnNaturopathyProvidedToCancerPatients #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Sep 23, 2026, 18:53 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Rishikesh News: कैंसर मरीजों को दी प्राकृतिक चिकित्सा की जानकारी #InformationOnNaturopathyProvidedToCancerPatients #VaranasiLiveNews