Chamba News: कानूनी सहायता के बारे में दी जानकारी
चंबा। पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा में विद्यार्थियों को नशे से बचने और विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एकांश कपिल ने विद्यार्थियों को बताया कि नशा युवाओं के भविष्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल एवं सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या रचना ठाकुर, वरिष्ठ प्रवक्ता गणित अंजू महाजन, भूगोल के प्रवक्ता धीरज सिंह ठाकुर, विज्ञान अध्यापक मनु चोना सहित पीईटी सुशांत मौजूद रहे।
#InformationAboutLegalAid #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 07, 2026, 15:39 IST
Chamba News: कानूनी सहायता के बारे में दी जानकारी #InformationAboutLegalAid #VaranasiLiveNews
